नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जनपद के थाना नौगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान नौगढ़ पुलिस टीम ने तीन मोटरसाइकिलों से बिहार ले जाई जा रही 243 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नोनवट छानपाथर मोड़ के पास घेराबंदी कर शराब तस्करों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान छह बोरियों में रखी गई 27 पेटी, कुल 1215 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 243 लीटर बताई गई है। मौके से तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजीत राजभर (23 वर्ष) निवासी उदयरायपुर थाना चैनपुर, कैमूर भभुआ (बिहार) और विशाल राजभर (19 वर्ष) निवासी नई बाजार थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

इस मामले में थाना नौगढ़ पर मु0अ0सं0 103/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव
2. उ0नि0 अभय सिंह
3. उ0नि0 लालबहादुर यादव
4. उ0नि0 शिवानन्द
5. हे0का0 रामजनम गुप्ता
6. का0 विशाल यादव

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?