बीडीसी संघ प्रतिनिधियों ने डीएम को दिया ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 सदर ब्लाक प्रमुख ने कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा

0 बीडीसी संघ को मिला राष्ट्रीय लोकदल का भी समर्थन

सोनभद्र। कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल परिसर में दवा इलाज करने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिवार के साथ जिला अस्पताल चिकित्सक व स्टाफ द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ सोमवार को बीडीसी संघ प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले में संबंधित दोषी चिकित्सक व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं क्षेत्र पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि हमारे क्षेत्र पंचायत सदस्य राम भरोसे मुसहर व उनकी पत्नी के साथ चिकित्सक व कर्मचारियों द्वारा हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ पुलिस क्यों नहीं मामला दर्ज कर रही है यह बात बहुत गंभीर है जिसको लेकर आज पत्नी मंडल द्वारा डीएम को ज्ञापन देकर मामले में संज्ञान लेने को बतलाया गया वहीं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा भी मामले में मामला दर्ज करने को संबंधित थाना प्रभारी से वार्ता करते हुए पीड़ित को समर्थन दिया गया वहीं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि हमारे क्षेत्र पंचायत सदस्य व उनके परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ हम साथ हैं दोषी चिकित्सा को स्टाफ के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

वहीं पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य राम भरोसे मुसहर ने बताया की मेरी पत्नी की अचानक तबियत खराब हो गयीं थी, जिसके दवा ईलाज हेतु प्रार्थी ने उसे जिला चिकित्सालय लोढ़ी, जनपद सोनभद्र में भर्ती कराया। घटना दिनांक 07.06.2024 को दिन में 11:00 बजे की है कि प्राथी की पत्नी का चिकित्सालय प्रपत्र (बी०एस०टी०) नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण मेरी पत्नी की दवा ईलाज आदि में काफी बिलम्ब हो रहा था। इस दरम्यान प्रार्थी ने अपनी पत्नी के दया-ईलाज हेतु डयूटी पर तैनात चिकित्सक नाम व पत्ता अज्ञात से काफी अनुनय-विनय किया बावजूद इसके सम्बन्धित चिकित्सक प्रार्थी की विनती पर कोई ध्यान नही दिया गया। इस दरम्यान अन्य मरीजों को दवा-ईलाज उनके द्वारा किया जा रहा था। चिकित्सक महोदय की इस उपेक्षात्मक रवैये से मैं काफी बुब्ध हो गया और उक्त चिकित्सक को दबाव देकर अपनी पत्नी का दवा ईलाज करने को कहा इस पर चिकित्सक आग-बबूला हो गये और प्रार्थी को जाति सूचक शब्दो के साथ मों-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहे कि भोसड़ी वाले, माधरचोद, मुसहर जाति के नीच आदमी तुमको अच्छा ईलाज चाहिए था तो प्राइवेट अस्पताल में जाते यहां ऐसा ही होता है। प्रार्थी ने उक्त चिकित्सक से गालियां न देने को कहा इस पर उक्त चिकित्सक प्रार्थी को मारते-पीटते हुए जनरल वार्ड से इमरजेंसी वार्ड तक ले गये और अस्पताल के अन्य चिकित्साकर्मी भी मारने-पीटने लगें जिसमे प्रार्थी को कई जगह चोटें आई है। अस्पताल में मौजुद मरीजों के परिजनों ने बीच-बचाव कीया तब प्रार्थी की जान बच पायी। इसके बाद उक्त चिकित्सक प्रार्थी को धमकी दिये कि दोबारा यहां दिखे तो जान से मार दिये जाओगे। मौके पर परिसर में मौजूद चौकी पुलिस आयी और प्राथी से लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने को कहा लिहाजा प्राथर्थी श्रीमान जी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर रहा है। ऐसी दशा में प्रार्थी का मेडिकल मुआयना कराते हुए प्रकरण में आवश्यक कानून कार्यवाही किया जाना आवश्यक एवं न्यायसंगत है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला, बीरबल मौर्य, संतोष मौर्य ,चंद्रभान सिंह, रामसेवक पटेल, राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बर्मा प्रसाद, मंगल सिंह पटेल, अवधेश चौबे, मुलायम सिंह यादव, विक्रम सिंह, नगीना सिंह, राजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बाबुंदर कोल ,राकेश गोड,बीडीसी संघ के जिला अध्यक्ष सरताज अहमद, राजू शर्मा, कृपा शंकर आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?