सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ग्राम प्रधानों पर वोट दिलाने का बना रहा दबाव: विश्वनाथ पाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्तिकेय

अम्बेडकरनगर(यूपी)। जनपद में कटेहरी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए आज सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के बाद दोनों पार्टियों के नेताओ ने जिला प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप लगाया। सपा सांसद लालजी ने डीएम पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है कि मुस्लिम प्रधानों को बुलाकर उन्हें धमकाया जा रहा है,, जाति देखकर सिकरेटरी ,लेखपाल, बीएलओ यहाँ तक कि एसडीएम का ट्रांसफर किया गया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि  प्रधानों , कोटेदारों को धमकाया जा रहा है कि वोट दिलवाओ नही तो जाँच शुरू करा दी जाएगी, दोनो नेताओ ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।

बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा ने भी कटेहरी उप चुनाव के लिये कलेक्ट्रेट पहुँच कर नामांकन किया, उनके साथ बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी मौजूद रहे। प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद वापस लौट कर मीडिया से रूबरू हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह पूछे जाने पर की बसपा पहली बार उप चुनाव में मैदान में उतर रही है पर कहा कि ऐसा नही है बसपा पहले भी उप चुनाव में उतर चुकी है। इस बार सभी सीटों पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सीट जीतने के लिए ग्राम प्रधानों पर दबाव बना रही है।

ग्राम प्रधानों से कहा जा रहा है कि वोट नही दिलवाओगे तो जांच शुरू करा दिया जाएगा, कोटेदार भी जाँच से डरे हुए है। सरकारी कर्मचारियों से भीड़ लाने को कहा जा रहा है,, भीड़ नही लाने पर निलंबित करने का डर दिखाया जाता है, इसकी शिकायत चुनाव आयोग से किया जाएगा।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?