आशा बहनों ने पल्स पोलियो अभियान का विरोध कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र।– मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रावटसगंज के निर्देश पर 11 दिसंबर  को जारी एक ज्ञापन में कहा गया था कि 14 दिसंबर को पूरे जिले में पल्स पोलियो की खुराक नहीं पिलाते हुए जराया विरोध। इस सूचना के बाद आशा यूनियन के नेता रिजवाना, शिवांगी, बुधनी, जानकी, तारा सहित कई प्रतिनिधियों ने 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी नोटिस जारी किया था।
इसी क्रम में रविवार को वैनी स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी संख्या में आशा बहनें इकत्रित हुईं और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित बहनों में तारा देवी, निरा देवी, सिताबी, सोनी, मालती, धनराजी, सुसमा, राधिका, संगीता, चंद्रावती, श्यामा और कौशल्या शामिल थीं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पूरे जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र या पोलियो बूथ पर पल्स पोलियो की खुराक नहीं दी जाएगी।
आशा बहनों ने बताया कि उन्होंने पहले ही 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है और कल से जिले के सभी आशा कार्यकर्ता काम नहीं करेंगे। उनका मुख्य मांग है कि पल्स पोलियो अभियान को स्थगित कर, वैकल्पिक उपायों पर चर्चा की जाए। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि वह स्थिति को देखते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
यह विरोध प्रदर्शन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को प्रभावित कर सकता है, जबकि आशा बहनों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए दृढ़ हैं और तब तक पीछे नहीं हटेंगी जब तक उनकी बात सुनी नहीं जाती।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?