अमित मिश्रा
जिलाधिकारी के खाते में है पचास लाख रुपये, उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बार एसोसिएशन सोनभद्र का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज अधिवक्ता हितार्थ मांग पत्र उपजिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी को दिया। इस प्रतिनिधि मण्डल में महामंत्री अखिलेश कुमार पाण्डेय एड. व पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक एड. उपस्थित रहें।
वही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने बताया कि
अधिवक्ता हितार्थ मांग पत्र तहसील व जिला न्यायालय एक ही परिसर में संचालित होता है। इस पूरे परिसर में लगभग 60-70 महिला अधिवक्ता नियमित न्यायिक कार्य करने हेतु आती हैं, जिन्हें बैठने की समुचित व्यवस्था परिसर में न होने की वजह से यहाँ-वहाँ बैठ कर वादकारी हित में न्यायिक कार्य संपादित करना पड़ता है, अन्य भी कई समस्याओं से अधिवक्तागण को रुबरु होना पड़ता है जिसके सम्बन्ध में निम्नलिखित मांगों के लिये प्रतिनिधि मण्डल द्वारा 31 दिसम्बर को अपना मांग प्रत्र जिलाधिकारी को दिया गया था।
जिसके सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि उ०प्र० अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति द्वारा जनपद के लिए टीन शेड़ व पुराने चैम्बरो के मरम्मत के लिए पचास लाख रुपये का आवंटन प्रदान किया गया था। तत्समय अधिवक्ताओं की संख्या कम होने के कारण तत्कालीन जिलाधिकारी के साथ अधिवक्ताओं की बैठक में तय किया गया था कि जनपद न्यायालय का स्थल चयन होने के उपरान्त जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता शेड बनवा दिया जायेगा, जिस पर सहमत होते हुए धनराशि को जिलाधिकारी के पद नाम से खुले खाता में तब तक के लिए सुरक्षित रख दिया जाय, जो सुरक्षित है।
वर्तमान समय में अधिवक्ताओं की संख्या काफी अधिक हो गयी है, जिससे बैठने के लिए शेड व चैम्बर पर्याप्त नही है, सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र आप से अपेक्षा करता है कि प्रमुख मांगों में बताया कि महिला अधिवक्ता वादकारी हित को ध्यान में रखते हुये परिसर में एक महिला वादकारी व अधिवक्ता भवन मय शौचालय सुविधा के साथ निर्माण कराया जाय आवश्यक है।,परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों के बैठने के लिए वादकारी व अधिवक्ता मय शौचालय सुविधा के साथ निर्मित कराया जाना आवश्यक है।
परिसर में पूर्व से निर्मित सड़कें काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिसकी वजह से वादकारी व अधिवक्ता व पीठासीन अधिकारियों को आवागमन में हो रही असुविधा के दृष्टिगत परिसर में सड़क का निर्माण व इण्टरलाकिंग कराया जायं अत्यन्त आवश्यक है।परिसर में आने वाले महिला व पुरुष वादकारियों व अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु मूत्रालय व शौचालय का निर्माण कराया जाय तथा पूर्व में बने मूत्रालय व शौचालय की साफ-सफाई कराकर उसे चालू कराया जाय ताकि दूर-दराज से आने वाले महिला व पुरुष वादकारियों व अधिवक्ताओं को सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके ।
परिसर में वादकारी/अधिवक्ताओं हेतु स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। परिसर में नमामि गंगे पेयजल योजना के तहत बड़ी टंकी से जोड़कर पेयजल की सुविधा मुहैया कराया जाय।अध्यक्ष ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुये उपरोक्त कार्य हेतु तत्काल उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें ।







