सोनभद्र। – भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर ज़ोन पीo एसo नेगी 22 दिसंबर 2025 को सोनभद्र के रावर्टसगंज स्थित शाखा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शाखा के नये आधुनिक वातानुकूलित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। शाखा प्रबंधक डाक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि निगम द्वारा रावर्टसगंज शाखा को आधुनिकीकरण करने के लिए चयन किया गया था, जो अब पूरा हो चुका है। क्षेत्रीय प्रबंधक अपराह्न 3:00 बजे शाखा पर पहुंचेंगे और समस्त विकास अधिकारी, सी0एल0आई0ए0 एवं अभिकर्ता बंधुओं को सम्मानित करेंगे।इस अवसर पर वे बीमा का आम आदमी के जीवन पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण प्रभाव पर चर्चा करेंगे और बीमा की उपयोगिता पर विस्तार से बताएंगे।







