युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण की उठी जोरदार मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अंडरपास या ओवरब्रिज न होने से आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। सोमवार सुबह रेलवे पटरी पार कर स्टेशन जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर भड़क उठा।

ग्राम प्रधान धरतीडोलवा सुरेंद्र कुमार पासवान ने भाजपा नेता रामनरेश पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों संग स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल से अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण की मांग दोहराई।

ग्राम प्रधान ने कहा कि स्टेशन के उत्तर दिशा में बसे दर्जनों ग्राम पंचायतों के हजारों लोग रोजाना शिक्षा, चिकित्सा, बैंकिंग, थाना, पोस्ट ऑफिस, वन विभाग, राशन की दुकान और विंढमगंज बाजार की खरीदारी के लिए इस मार्ग से गुजरते हैं। साथ ही सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आवागमन भी इन्हीं पटरियों से होता है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद अब कई पटरियां बिछ चुकी हैं, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि यह मांग वर्षों से उठाई जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण कराना ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन देने के दौरान भाजपा नेता संजय गुप्ता, ओम प्रकाश, रामचंद्र पासवान, सत्येंद्र पासवान, नंदू पासवान, सुनील कुमार, मनोज कुमार, दिनेश पासवान, प्रदीप पासवान, अजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राधेश्याम, राकेश कुमार, संतोष कुमार, जगदीश राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?