संभल में मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
संभल(उत्तरप्रदेश)। जनपद के गुन्नौर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मस्जिद में मौलाना की मदद से एक किशोर भाई ने एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। इतना ही नहीं, तीन घंटे तक किशोरी को कमरे में रखा गया।
घटना से लोगों में आक्रोश पनप गया और मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मस्जिद से किशोरी को नानी को सौंप दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने वाले किशोर और उसके सहयोग मौलाना को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि किशोर किशोरी को बहला फुसलाकर मस्जिद में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके भाई मौलाना साजिद ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें चालान कर दिया गया है।







