आपदा मित्र संगठन ने वेतनमान को लेकर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वेतनमान को लेकर आपदा मित्र संगठन ने किया प्रदर्शन

0 कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वेतन दिलाए जाने को सौप पत्र

0 2022 में हुई थी नियुक्ति अभी तक नहीं मिल रहा मानदेय। केवल लगाई जा रही ड्यूटी।

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश आपदा मित्र संगठन के कर्मचारियों ने वेतनमान को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी प्रतिनिधि को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें सरकार द्वारा घोषित 5 लाख का बीमा लागु करने, सभी आपदा मित्रों और आपदा सखियों को केंद्रीय कर्मचारी घोषित करने, स्वास्थ्य बीमा और रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधाएं देने की मांगें शामिल हैं।

आपदा मित्र संगठन के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि 2022 में हमारी नियुक्ति हुई थी, लेकिन अभी तक हमें वेतन नहीं मिला है। हमें केवल ड्यूटी लगाई जा रही है, लेकिन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हमारी मांगें इस प्रकार हैं:

– सरकार द्वारा घोषित 5 लाख का बीमा लागु करते हुए इसकी राशि 20 लाख रुपये की जाए।

– सभी आपदा मित्रों और आपदा सखियों को केंद्रीय कर्मचारी घोषित किया जाए।

– स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ, रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधाएं देकर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी की जाए।

– सभी आपदा मित्रों और आपदा सखियों को न्यूनतम वेतन 26910 रुपये प्रतिमाह की गारंटी की जाए।

– सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए सभी आपदा कार्यालयों को बहाल किया जाए और कार्यालयों को संचालित किया जाए।

– आपदा मित्रों और आपदा सखियों के लिए किए गए कार्य का अविलंब भुगतान किया जाए।

आपदा मित्र संगठन के कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान राजेश सिंह, लनई प्रशाद, अवकाश, गुंजा, प्रेम प्रकाश, नीतू कुमारी, परमेश्वर, सोनी, राजेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?