सोनभद्र। आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में मारकुंडी पहाड़ी के ऐतिहासिक स्थल वीर लोरिक स्मारक के पास आगामी पंचायत चुनाव के संदर्भ में संभावित प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक की।
बैठक में मुख्य अतिथि काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी (एडवोकेट) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रही है और देश के मान-सम्मान को गिरवी रख रही है।
जिला प्रभारी सुनील पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार केजरीवाल को फंसाने के लिए साजिशें रच रही है, जबकि जनता स्कूल की फीस, प्रदूषण और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद करती है।
जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि ईरानी जहाज का भारत की सीमा के पास डूबना और प्रधानमंत्री का एक शब्द न बोलना उनकी कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता और गौरव के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठरी में जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश नीति पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रही है और देश के मान-सम्मान को गिरवी रख रही है।
बैठक में प्रदेश सचिव रमाशंकर शाहू, संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, संतोष त्यागी, केवल सिंह कुशवाहा, जिला संरक्षक राम जी मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।







