राजन
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में दो पड़ोसी युवको के बीच मछली खाते-खाते शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गयी जिसमे एक युवक की मौत हो गई।इस घटना की जानाकरी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि रैपुरिया गांव में शराब के नशे में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ जिसमे में एक की मौत ही गई,। हमलावर को पुलिस हिरासत में लेने के साथ ही कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के चुनार थाना क्षेत्र रैपुरिया गांव के दोस्त बल्लू साहनी और गोपी साहनी देर रात घर पर बैठकर मछली खाते हुए शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान बल्लू साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी गोपी साहनी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच पहले से कोई रंजिश नही थी, केवल अचानक हुई कहा सुनी के कारण यह घटना घटित हुई है।
इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।







