नौगढ़ में जर्जर पुलिया बनी जानलेवा रास्ता, रोजाना खतरे के साए में स्कूल जाते बच्चे, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरा ग्राम पंचायत में एक पुरानी पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। जर्जर हालत में पहुंच चुकी यह पुलिया अब हादसों को दावत दे रही है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चे और बुजुर्ग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों की उदासीनता बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया की ईंटें पूरी तरह टूट कर गायब को चुकी हैं। साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। कई बार तो लोग पुलिया से नीचे जा गिरते हैं, जिससे गंभीर चोटें आ जाती हैं।

ग्रामीणों में सन्त कुमार केशरी,सोनू, गणेश, विशाल, जय प्रकाश, पप्पु, दिग्विजय, सिद्धांत और दिनेश
का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से पुलिया की मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात के मौसम में पुलिया से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है।

स्कूली छात्रों ने कहा कि वे अपनी पढ़ाई छोड़कर ब्लॉक या तहसील जाकर शिकायत नहीं कर सकते। उन्होंने विकासखंड अधिकारी अमित कुमार से जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?