सी एस पाण्डेय 74080 60970
बभनी (सोनभद्र)। चपकी हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को एक 10 वर्षीय बालक भटकता हुआ मिला, जो अपना नाम अमित बता रहा है। बालक के पास उसके घर या परिजनों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी अन्य गांव से भटक कर यहां आ गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षा में लेकर उसकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल बालक को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आसपास के गांवों में जानकारी भेजी जा रही है, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस बच्चे को पहचानता हो या इसके परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो निकटतम थाना या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें।







