जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने दिया 100-100 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, समितियों के सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर
सोनभद्र। शुक्रवार को सदर ब्लॉक सभागार में मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत सहकारिता गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस गोष्ठी में तहसील सदर के सहकारिता विभाग की पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक गण एवं सहकारी किसान गण ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी में बैंक के लक्ष्य दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन / सभापति जगदीश सिंह पटेल उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में बलदेव सिंह, अलोपी चंद अग्रवाल, संतोष सिंह व संचालक जिला सहकारी बैंक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि विभागों में सहकारिता के विभाग में सभी समितियों में सरकार द्वारा नियुक्तिकरण, बैंक एवं समिति में कार्यरत कर्मियों को पूर्ण करने के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से नियुक्ति की गयी है। सभी जिले में समिति भवन बने हैं एवं समितियों का कार्य व समिति कर्मचारियों को वेतन की व्यवस्था की गयी है।
साथ ही सभी पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक सदस्यों से 100-100 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।
इस मौके पर विनोद कुमार मिश्रा, शशिभूषण सिंह, राम सिंह, राजेश कुमार, निशा देवी, रामाशंकर, रामनाथ, रामनिवास सहित समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक उपस्थित रहे।








