बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हस्ताक्षर अभियान चलाकर दिलाई बाल विवाह निषेध की शपथ

सोनभद्र। शुक्रवार को जनपद सोनभद्र में नीति आयोग की सहयोगी संस्था एसोसिएशन फॉर वॉल्यून्टरी एक्शन (AVA) के सहयोगी संगठन द्वारा बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बागीश कुमार शुक्ला एवं राहुल, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सोनभद्र की गरिमामयी उपस्थिति में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्रोबेशन अधिकारी/केस वर्कर इंद्रावती भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करना, बालिकाओं की शिक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना तथा समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर आमजन से बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की गई। वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर अनुराधा जायसवाल एवं तनु सिंह, काउंसलर रेनू सिंह, गायत्री दुबे तथा पैरामेडिकल नर्स प्रियंका सिंह, नीति आयोग से पूजा यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?