सीएस पाण्डेय
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड बभनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) ब्लॉक कार्यकारिणी बभनी की ओर से नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे विस्तृत वार्ता भी की गई।
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद शिक्षकों ने चयन वेतनमान, स्व-जनगणना के कार्य में नेटवर्क की समस्या तथा लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया सहित अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी।
वही खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष चंद्रजीत, मंत्री सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, सरोवर राव सेंगर, विकास राय, बिजेंद्र सिंह यादव एवं मोबीन अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।









