लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के नि:शुल्क नेत्र शिविर में 90 मोतियाबिंद मरीज चित्रकूट भेजे गए, 242 की हुई जांच

IMG 20261126 WA0007
IMG 20261126 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अब तक 4869 मोतियाबिंद ऑपरेशन और 10828 मरीजों की जांच, सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल – लायंस क्लब

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार आज 26 नवम्बर को मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, सुशील मिश्रा व टीम के नेतृत्व में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 90 मरीज चित्रकूट भेजे गए।
डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह, पवन जैन आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं।
शिविर में 242 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। जिसमें 26 अक्टूबर 2026 तक 4869 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका है, 10828 मरीजों की जांच हो चुका है।
किशोरी सिंह, अजीत सिंह भंडारी, हरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?