विश्व हिंदू परिषद हित चिंतक अभियान का उद्घाटन सत्र शक्तिनगर प्रखंड में संपन्न

IMG 20261125 WA0011
IMG 20261125 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का लक्ष्य, ऑनलाइन-ऑफलाइन चलेगा अभियान

शक्तिनगर, सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक अभियान के अंतर्गत शक्तिनगर प्रखंड में अभियान का उद्घाटन सत्र स्थानीय शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर धर्मशाला प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व मातृशक्ति प्रमुख सुनीता दुबे ने किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख हेमंत मिश्रा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा संपूर्ण देश में एक करोड़ हिंदुओं को हित चिंतक अभियान से जोड़ने का व्यापक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान आज से प्रखंड स्तर पर प्रारंभ हो रहा है। अभियान के माध्यम से हिंदू समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन के विचारों, उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हित चिंतक अभियान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा सकता है। शक्तिनगर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की अलग-अलग टोलियां गठित कर हिंदू परिवारों तक पहुंचने और उन्हें अभियान से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
हेमंत मिश्रा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार, सामाजिक सेवा, धर्मांतरण संबंधी जागरूकता, लव जिहाद एवं लैंड जिहाद जैसे विषयों पर समाज में जागरूकता तथा विभिन्न सेवा एवं समर्पण के कार्य करता है। इन कार्यों को व्यापक स्तर पर हिंदू समाज एवं परिवारों तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें तथा अधिक से अधिक हिंदू परिवारों को हित चिंतक अभियान से जोड़ें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद शक्तिनगर प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन पंकज चौबे ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हित चिंतक अभियान को सफल बनाने तथा संगठन के उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?