संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने किया संविधान के मूल्यों का स्मरण

IMG 20261125 WA0008
IMG 20261125 WA0008

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रसाद यादव को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

सोनभद्र। बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की तथा संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया। संविधान दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राम प्रसाद यादव एडवोकेट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान किया है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज संविधान और कानून के शासन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के वंचित, शोषित, गरीब एवं कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का संवैधानिक आधार दिया है।
संचालन उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने किया।
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद, रामगुल्ली, चतुर्भुज शर्मा, दसरथ यादव, उपेंद्रनाथ, टीटू प्रसाद गुप्ता, रोहित यादव, लाल बहादुर पाल आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?