जल संरक्षण सहित कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने का लिया गया संकल्प

IMG 20261124 WA0016
IMG 20261124 WA0016

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गंभीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर लिमिटेड के कर्मचारियों ने हर घर नल से जल योजना को सफल बनाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “जलार्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में ग्रामीण, समाजसेवी ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल को देवता मानकर जल स्रोतों पर पूजा-अर्चना की और जल अर्पण किया।
जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन और सोख्ता गड्ढा बनाने पर भी जोर दिया गया।
शपथकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने संकल्प कर रहे सभी लोगों को कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई। प्रशांत दुबे ने ग्रामीणों एवं उपस्थित सभी लोगों से “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” और अपने घरों में पानी की बचत करने का शपथ के माध्यम से आह्वान किया।
जीवीपीआर के सुपरवाइजर अंकित कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन तभी सफल होगा जब जनभागीदारी से जल स्रोतों का संरक्षण किया जाएगा।
इस मौके पर जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार, प्रशांत दुबे, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार, शिक्षक संदीप कुमार, जीवीपीआर के सुपरवाइजर अंकित कुमार, वाल्ब ऑपरेटर मृत्युंजय तिवारी, ग्रामीण रामचरीतर, चमेली देवी, सुनीता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?