जर्जर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार की मांग, ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

IMG 20261123 WA0008
IMG 20261123 WA0008

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

काशीकुड़ टोले में वर्षों से बदहाल पड़ा भवन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुड़ टोले में स्थित सामुदायिक भवन कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। भवन की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर सोमवार को युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द जीर्णोद्धार कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि काशीकुड़ टोला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां लगभग शत-प्रतिशत आबादी आदिवासी समुदाय की है। इसके बावजूद गांव का सामुदायिक भवन वर्षों से बदहाल पड़ा है। भवन की मरम्मत नहीं होने से सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग तत्काल भवन की स्थिति का निरीक्षण कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराए, ताकि स्थानीय लोगों को सामुदायिक भवन की सुविधा मिल सके।
प्रदर्शन में सुरेश कुमार कमरों, रामरति पोया, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रामबाबू खंजर, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राज नारायण गोड़, ओम प्रकाश गोड़, बाबूलाल प्रजापति, भैया राम गोड़, सुग्रीव गोड़, शंकर गोड़, राजाराम गोड़, प्रियंका कुमारी गोड़, शिव कुमारी गोड़, किस्मत देवी गोड़, राम रतन गोड़, रागनी देवी, संतोषी देवी, सुमंती देवी, चांदनी देवी, सुनीता देवी, सरजीत कुमार गोड़, पंकज कुमार गोड़, रामधनी गोड़, मोहर सिंह गोड़, धनपतिया देवी, देव कुमार प्रजापति, जीत लाल गोड़, बजरंगबली पोया, राम सुबग गोड़, भगवान दास खरवार, गणपत सिंह गौड़ और धनु सिंह गोड़ सहित कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी विजय सिंह से सेलफोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अधिकारी को जांच के लिए भेजूंगा, उसके बाद ही होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?