श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन

IMG 20261123 WA0006
IMG 20261123 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

व्यापारी के प्रतिष्ठान प्रतिष्ठा की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी, दोनों पक्षों को समान अवसर मिले : कौशल शर्मा

सोनभद्र। श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने प्रशासन के समक्ष निष्पक्ष जांच एवं न्यायसंगत कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित व्यापारी एवं उसके प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम बभनौली, तहसील रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रद्धा सबुरी ढाबे के संचालक एवं संगठन के पदाधिकारी विनोद जायसवाल के साथ 20 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा विवाद, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना हुई थी। ज्ञापन के अनुसार, ढाबे पर शराब पीने से मना करने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जबकि संचालक का कहना है कि प्रतिष्ठान में न तो मदिरा की बिक्री होती है और न ही शराब परोसने की व्यवस्था है।
संगठन ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि घटना के संबंध में संचालक द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, ढाबे के संचालन, भूमि उपयोग एवं वैधानिक अनुमतियों को लेकर की गई शिकायतों तथा प्रशासनिक कार्रवाई के संदर्भ में भी संगठन ने निष्पक्षता बरतने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, विनोद जायसवाल की शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा दोनों पक्षों के आरोपों एवं साक्ष्यों को समान महत्व देते हुए निर्णय लिया जाए। साथ ही संबंधित व्यापारी एवं उसके प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार का दबाव, भय अथवा उत्पीड़न की स्थिति उत्पन्न न हो।
संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कानून एवं प्रशासन का सम्मान करता है। संगठन किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि अथवा अनुचित कार्य का समर्थन नहीं करता। यदि किसी प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा, भूमि उपयोग अथवा अन्य वैधानिक अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी भी व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई निष्पक्ष जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप ही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी व्यापारी की आजीविका, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान भी महत्वपूर्ण हैं। शिकायतों के आधार पर एकतरफा धारणा बनाना अथवा किसी पक्ष को अपनी बात रखने का अवसर दिए बिना कार्रवाई करना न्याय के मूल सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।
कौशल शर्मा ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि पूरे प्रकरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और कानून के शासन को सर्वोपरि रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि व्यापारी समाज के सम्मान, सुरक्षा और न्यायपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था की रक्षा करना है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजेश जायसवाल, पंकज कनोडिया, शरद जायसवाल, कृष्णा सोनी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?