एडी के आदेश के बाद भी CMO सोनभद्र ने नहीं दी RTI सूचना, मामला जांच के दायरे में

IMG 20261122 WA0002
IMG 20261122 WA0002

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई सूचना उपलब्ध कराने के अपर निदेशक के आदेश का मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र द्वारा पालन नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्देश के बावजूद अभी तक संबंधित सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे पूरा मामला जांच के दायरे में आ गया है। प्राप्त पत्र के अनुसार अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विंध्याचल मंडल, मीरजापुर ने पत्रांक – अ०नि०/वि०म०/जनसूचना/2025-26/998, दिनांक 03 दिसंबर 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र को निर्देशित किया था। पत्र में कहा गया है कि आवेदक विकास कुमार मिश्र, निवासी ग्राम व पोस्ट ओझनी मिश्र, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा दिनांक 05.08.2025 के पत्र एवं अनुस्मारक दिनांक 24.09.2025 के माध्यम से सूचना मांगी गई थी, जो आपके स्तर से मांगी गई है। आवेदक द्वारा प्रथम अपील हेतु आवेदन दिनांक 25.11.2025 को अपर निदेशक कार्यालय में प्रेषित किया गया है। अपर निदेशक ने निर्देश दिया है कि उपरोक्त के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए, वांछित सूचना नियमानुसार समयान्तर्गत आवेदक विकास कुमार मिश्र को ससमय उपलब्ध कराते हुए, एक प्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। सूचना मांगने वाले युवक का कहना है कि आदेश के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। युवक का आरोप है कि संबंधित सूचना से भ्रष्टाचार का राज खुलेगा, इसलिए भ्रष्टाचार छिपाने के लिए संबंधित डाटा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। आखिर किन कारणों की वजह से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अभी तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, यह सवाल अब चर्चा का विषय बन गया है। यह खबर आवेदक के आरोप और अपर निदेशक के पत्र के आधार पर है। इस मामले में CMO सोनभद्र का पक्ष भी जानने का प्रयास किया जा रहा है, पक्ष आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1567
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?