सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग

IMG 20261118 WA0051
IMG 20261118 WA0051

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधायक भूपेश चौबे ने किया उद्घाटन, डायट मैदान में उमड़ी बेरोजगार युवाओं की भीड़

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ग्राउण्ड परिसर, उरमौरा, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित किया गया।
मेले में निजी क्षेत्र की 50 से अधिक कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें मुख्यतः हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इण्डिया), फिएट इण्डिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रास कार्प), आईसीआईसीआई बैंक (एनआईआईटी), एल एण्ड टी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) सोनभद्र, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इण्डिया प्रा०लि०, फूलीकार्ट, क्विकिट, सीपेट वाराणसी, इत्यादि ने प्रतिभाग किया।
इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर कुल 1031 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूपेश चौबे, विधायक, सदर द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री के प्रतिनिधि, जनपद के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि के अलावा उप निदेशक (सेवा०), रविशेखर आनन्द, सहायक निदेशक (सेवा०), अशोक कुमार प्रजापति, राजकीय आईटीआई, राबर्ट्सगंज तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ने बताया कि इस तरह के रोजगार मेलों से जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। आगे भी इस तरह के मेलों का आयोजन जारी रहेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?