सोनभद्र के लाल ने रूस से एमबीबीएस कर पास की एफएमजीई, पहले प्रयास में 183 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

IMG 20261113 110236
IMG 20261113 110236

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जिले के लिए गर्व की खबर तरावां क्षेत्र से आई है। ग्राम झेंगुरपुर, पोस्ट तरावां निवासी डॉ. अंशु दुबे के सुपुत्र डॉ. उपेंद्र कुमार दुबे ने विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) में शानदार सफलता हासिल की है। डॉ. उपेंद्र कुमार दुबे ने 183 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर ली है।

डॉ. उपेंद्र कुमार दुबे ने इसी वर्ष जुलाई में रूस की प्रतिष्ठित उल्यानोस्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद अक्टूबर माह में आयोजित हुई नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित एफएमजीई परीक्षा में शामिल हुए और सफलता अपने नाम की। एफएमजीई पास करने के बाद अब वह भारत में बतौर डॉक्टर प्रैक्टिस करने के लिए पात्र हो गए हैं।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. उपेंद्र कुमार दुबे ने अपने पिता डॉ. अंशु दुबे और पूरे परिवार के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था।

उनकी इस सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे तरावां क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गांव से लेकर क्षेत्र तक शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?