छठ मेले की तैयारी में जुटे सन क्लब सोसाइटी के कार्यकर्ता

IMG 20261110 WA0006
IMG 20261110 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। झारखंड व उत्तर प्रदेश को बांटने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर व भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सेट जिले का सबसे बड़ा छठ मेला का आयोजन में सन क्लब सोसायटी के द्वारा मेला स्थल को पूरी तरह से साफ सफाई सुंदर व चरणबद्ध तरीके से सुंदर बनाने में लग गए हैं। क्लब के अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया उर्फ विक्की ने बताया कि बाबा दीवार से सटे संकल्प सोसायटी के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से बनाए गए विशाल और मंदिर के ठीक सामने खेल मैदान पर बीते कई वर्षों से लगातार मेले का आयोजन किया जाता है।

जिसमें क्षेत्र के अलावा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से हजारों की तादाद में छठ व्रती महिलाएं व्रत करने के लिए आती है वर्ती महिलाओं के लिए लगभग 200 टेंट की व्यवस्था, सुलभ शौचालय, वस्त्र बदलने का स्थान के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए टेंट का ही बड़ा सा हाल के अलावा पूरी रात एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन कराया जाएगा तथा व्रत की हुई महिलाओं की सारी सुविधाओं को छठ स्थल पर ही मुहैया कराई जाती है।


संयोजक देवेश मद्धेशिया उर्फ डीसी ने कहा कि क्लब के युवा साथियों के द्वारा सतत वाहिनी नदी के साथ-साथ छठ घाट को पूरी तरह से साफ सफाई करके सुंदर बनाया जा रहा है तथा सुर्य मंदिर के ठीक सामने आगामी रविवार की शाम काशी के विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा महा आरती तथा सोमवार की सुबह सतत वाहिनी नदी के घाट पर उगते सूर्य का महा आरती के पश्चात छठ महापर्व की समाप्ति की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?