ट्रामा सेंटर में गंदगी, खराब लिफ्ट, पानी-बिजली संकट डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज परिसर में फैली दुर्व्यवस्था को लेकर मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि ट्रामा सेंटर में चारों तरफ गंदगी है, शौचालय-बाथरूम बदहाल हैं। सफाई ठेकेदार पर लापरवाही, लिफ्ट बार-बार खराब होने से मरीज फंसने, वार्डों में पीने के पानी के लिए आरओ/वाटर कूलर न होने, बेड के नीचे डस्टबिन न होने और बिजली कटने पर जनरेटर न चलने की समस्या है।
ज्ञापन में आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू करने, बाहर से रॉड-स्टील और दवा मंगाने पर रोक, अनुभवी डॉक्टरों की इमरजेंसी में तैनाती, ब्लड सैंपल रिपोर्ट समय पर देने, बाहरी जांच पर रोक, L2 भवन में स्टाफ की कमी और स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार जैसे 11 बिंदुओं पर सुधार की मांग की गई।
इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल राव, जिला प्रभारी एडवोकेट रवि शंकर, डॉ ऋषि राज, अमरेश, कमलेश कुमार, अरुण कुमार, चंद्रशेखर, दिनेश मास्टर, सुनील एडवोकेट, आरती पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।










