Trending News
परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं का टेंपो पलटा, तीन गंभीर मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के उपाय बताए चार गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, ग्राम्या संस्थान के शिविर में 450 किशोर-किशोरियों, युवतियों और अभिभावकों ने लिया हिस्सा सोनभद्र में सेवानिवृत्त कर्मचारी 2 नवंबर को करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन, चिकित्सा बिल प्रक्रिया के विरोध में ज्ञापन SGFI नेशनल गेम्स में चमके सोनभद्र के रवि सिंह, जम्मू-कश्मीर खेल विभाग ने किया सम्मानित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में गाय घायल, MVU टीम ने किया उपचार

परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं का टेंपो पलटा, तीन गंभीर

IMG 20261028 WA0019
IMG 20261028 WA0019

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

निर्माणाधीन कोन-विंढमगंज मार्ग पर हुआ हादसा, छह छात्राओं को भी आई चोट; चालक फरार

कोन/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरासिंहा स्थित निजी विद्यालय में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं से भरा टेंपो बुधवार को निर्माणाधीन कोन-विंढमगंज मार्ग पर नेरुइयादामर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन छात्राओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि छह अन्य छात्राओं को हल्की चोटें लगीं। गंभीर रूप से घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला मधुरी की छात्राएं गोरासिंहा स्थित निजी विद्यालय में परीक्षा देने गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने के लिए वे बस का इंतजार कर रही थीं। बस नहीं मिलने पर करीब 10 से 12 छात्राएं एक टेंपो पर सवार हो गईं। छात्राओं के अनुसार, चालक कथित रूप से शराब के नशे में तेज रफ्तार से टेंपो चला रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

तीन छात्राएं जिला अस्पताल रेफर

हादसे में कक्षा 10 की छात्राएं निशु, रेखा, महिमा, संध्या, सीमा और संजू को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, कक्षा 10 की छात्राएं शांति और आकृति तथा कक्षा 11 की छात्रा चंदा को गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक के फरार होने से पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?