Trending News
परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं का टेंपो पलटा, तीन गंभीर मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के उपाय बताए चार गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, ग्राम्या संस्थान के शिविर में 450 किशोर-किशोरियों, युवतियों और अभिभावकों ने लिया हिस्सा सोनभद्र में सेवानिवृत्त कर्मचारी 2 नवंबर को करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन, चिकित्सा बिल प्रक्रिया के विरोध में ज्ञापन SGFI नेशनल गेम्स में चमके सोनभद्र के रवि सिंह, जम्मू-कश्मीर खेल विभाग ने किया सम्मानित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में गाय घायल, MVU टीम ने किया उपचार

मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के उपाय बताए

image editor output image 186936094 1793186751151
image editor output image 186936094 1793186751151

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली के नौगढ़ में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बिना डरे शिकायत करने को कहा।

उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी। पुलिस टीम ने साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर भी बताया। महिलाओं को अनजान कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई।

महिला आरक्षी सरिता कुशवाहा और आराध्या त्रिपाठी ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी में चुप न रहें, पुलिस को बताएं। पुलिस टीम ने बताया कि मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?