रासपहरी के बगईनार में पांच बिस्वा जमीन पर हो रहा निर्माण, लंबे समय से थी मांग
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रासपहरी में ग्राम प्रधान (प्रशासक) शीतल देवी के अथक प्रयास से बगईनार में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
ग्राम प्रधान ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन यहां अंत्येष्टि स्थल बनने से पूरे गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी और उन्हें कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।
ग्राम प्रधान (प्रशासक) के अनुसार लगभग पांच बिस्वा जमीन पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत सचिव राघवेन्द्र सिंह ने भी दिलचस्पी दिखाई।
बेचन, कमलेश, राकेश, सुनील, मेहीलाल आदि ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है।









