26 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे आयुष्मान मित्र, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

IMG 20261023 WA0032
IMG 20261023 WA0032

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अलग बजट, सम्मानजनक वेतन, स्वास्थ्य बीमा निष्कासित कर्मियों की बहाली की मांग, 8 वर्षों से कर रहे सेवा

सोनभद्र। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्यरत आयुष्मान मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया गया।
आयुष्मान मित्रों का कहना है कि वे पिछले आठ वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ योजना के संचालन में सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
उनकी प्रमुख पांच मांगें इस प्रकार हैं – अलग बजट का प्रावधान कर सम्मानजनक वेतनमान देना, प्रदेश के सभी आयुष्मान मित्रों को यूपीसीओएस/संविदा में शामिल करना, पदनाम बदलकर आयुष्मान स्वास्थ्य अधिकारी करना, कर्मियों और उनके परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देना, थर्ड पार्टी कंपनियों की ओर से की गई कथित अनुचित वेतन कटौती और निष्कासन के मामलों में राहत देते हुए प्रभावित कर्मियों की बहाली
आयुष्मान मित्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 26 अक्टूबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ी सेवाओं में होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में कुमार सत्यम, रोहित चौबे, शुभम कुमार, शशिकांत, धर्मपाल, निर्मल कुमार, प्रतीक मिश्रा और उमेश कुमार सहित अन्य आयुष्मान मित्र शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1552
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?