पारंपरिक वेशभूषा में थिरके लोग, फेमस डीजे आर्टिस्ट सिंगरों ने बांधा समां, आरजे महिमा एंकर वर्षा ने मचाया धमाल
सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से नगर के सिविल लाइन रोड स्थित सवेरा होटल कंपाउंड में बुधवार देर शाम आयोजित सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में महिलाएं और पुरुष भजनों व फिल्मी गीतों पर जमकर थिरके।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि पुष्पा सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भारतीय संस्कृति और सभ्यता से युवा पीढ़ी परिचित होती है। साथ ही ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और उत्सव का आनंद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में आरजे महिमा और एंकर वर्षा ने जमकर धमाल मचाया। फेमस डीजे आर्टिस्ट और सिंगरों की प्रस्तुतियों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा की पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया स्टिक के साथ नृत्य करते नजर आए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों व समाजसेवियों को सोनभद्र डांडिया नाइट समिति ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी, शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, वंदना पांडे, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी, आशीष केसरी, विशाल जायसवाल, अरुण शंकर पाठक, डॉ अनुपमा सिंह, आशीष केसरी, जय केसरी, सुरेश केसरी, डॉ लक्ष्मी, शिवम केसरी, सौरभ अग्रवाल, चंदन केसरी, रवि, सत्या, रूबी मौर्या, राजकुमार सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








