पुलिस स्मृति दिवस: शहीद पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धाजंलि

IMG 20261021 WA0003
IMG 20261021 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सलामी दी गई।

पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास: 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पर चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों की शहादत एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को वर्ष 2025-2026 के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत के संबंध में अवगत कराया गया तथा राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी ओबरा  प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी पिपरी  हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय, क्षेत्राधिकारी कार्यलय भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?