अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे, डीएम ने जारी किया आदेश

IMG 20261015 WA0019
IMG 20261015 WA0019

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधान परिषद चुनाव EVM-VVPAT की FLC के चलते सख्त निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देश जारी किया है कि जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन कार्यक्रम निर्गत किया गया है। इसके अनुसार मतदान 23 अक्टूबर, 2026 को होना सुनिश्चित है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान प्रयुक्त होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी का कार्य तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। इसी दौरान धार्मिक त्योहार भी चल रहे हैं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ाई से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?