विंध्य डेंटल केयर में अब जबड़े और दांतों की विस्तृत जांच, 18 साल से सेवा दे रहे डॉ. अरविंद और डॉ. अनुराधा
सोनभद्र। जनपद में आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल हुई है। विंध्य डेंटल केयर में जिले की पहली इन-हाउस ओपीजी (OPG) मशीन का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। संस्थान के संचालक डॉ. अरविंद सिंह एवं डॉ. अनुराधा राय ने विधायक का स्वागत किया।
डॉ. अरविंद सिंह और डॉ. अनुराधा राय पिछले 18 वर्षों से जनपद में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। ओपीजी मशीन लगने से मरीजों को दांतों, जबड़े और आसपास की संरचनाओं की विस्तृत जांच में सहूलियत मिलेगी। इससे दंत रोगों की सटीक पहचान और उपचार की योजना बनाने में मदद मिलेगी। अब मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम होगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जनहित में महत्वपूर्ण कदम है। विधायक सहित उपस्थित लोगों ने इस पहल को जिले के लिए उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, विकास मिश्रा, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. आर.एस. सिंह, डॉ. टी.पी. सिंह, डॉ. शुभेंदु सिंह, डॉ. वीना सिंह, डॉ. बृजेश दूबे, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. प्रशांत शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रबंधन ने आधुनिक तकनीक से बेहतर दंत चिकित्सा सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता जताई।









