सपाइयो ने मनाई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, संगोष्ठी आयोजित

IMG 20261015 WA0020
IMG 20261015 WA0020

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष बोले- गरीबों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे मिसाइल मैन, जीवन विज्ञान-रक्षा शिक्षा को समर्पित

सोनभद्र। गुरुवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. कलाम को मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है। उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। उनका जीवन हमेशा गरीबों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा, उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की विज्ञान, रक्षा और शिक्षा के प्रति समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके रास्ते पर चलते हुए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में रक्षा और शिक्षा पर विशेष कार्य किया और नौजवानों को आगे बढ़ाया।
संगोष्ठी को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, फारूक अली जिलानी, दयाराम मौर्य, कृष्णा पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित कर नमन किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?