नौगढ़ में जंगल में वृद्ध का शव मिला, 34 बकरियां गायब, परिजनों ने हत्या कर बकरियां लूटने की आशंका जताई, पुलिस और सीओ ने किया निरीक्षण

image editor output image 50824515 1792080531661
image editor output image 50824515 1792080531661

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंडी गांव में 62 साल के एक वृद्ध का शव जंगल में मिला है। उनके साथ जंगल गईं 34 बकरियां भी गायब हैं। परिजनों ने हत्या कर बकरियां लूटे जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंडी गांव के लालमनी बुधवार सुबह अपनी 34 बकरियों के साथ जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। गुरुवार को जंगल में उनका शव मिला, जबकि सभी बकरियां गायब थीं।

इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का आरोप है कि वृद्ध की हत्या कर बकरियां लूटी गई हैं।

सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। सीओ ने बताया कि जांच जारी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?