दुर्गा पूजा पंडाल और जुलूस में नशेड़ियों की नो एंट्री, पीस कमेटी ने दिलाई शपथ

IMG 20261004 WA0015
IMG 20261004 WA0015

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- दुर्गा पूजा व रामलीला समितियों को दिलाई शपथ

कोन (सोनभद्र) । दुर्गा पूजा और रामलीला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आयोजन के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में समितियों के सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं मांस-मदिरा का सेवन नहीं करेंगे तथा मदिरापान करने वाले व्यक्तियों को पंडाल और जुलूस में प्रवेश नहीं देंगे। जुलूस में भी नशे की हालत में किसी व्यक्ति को शामिल नहीं करने की हिदायत दी गई।

थाना निरीक्षक ने कहा कि प्रत्येक पूजा समिति अपने सदस्यों के लिए सदस्यता कार्ड बनवाए और आयोजन के दौरान सदस्यों को कार्ड गले में पहनना अनिवार्य करे। इससे भीड़ के बीच समिति के सदस्यों की पहचान आसानी से हो सकेगी और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं आयोजन समिति को मदद मिलेगी।

डीजे की आवाज 75 डेसीबल से अधिक नहीं

बैठक में डीजे को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। कहा गया कि डीजे की आवाज निर्धारित 75 डेसीबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीजे की ऊंचाई पिकअप वाहन की ऊंचाई से अधिक न हो तथा डीजे की छत पर किसी भी व्यक्ति को बैठने की अनुमति नहीं दी जाए।

पंडालों में बिजली व्यवस्था को लेकर थाना निरीक्षक ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत वायरिंग और अन्य उपकरण पूरी तरह सुरक्षित एवं करंटरोधी होने चाहिए। प्रत्येक पंडाल में निगरानी समिति गठित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पंडालों में पानी, बालू और फायर सेफ्टी की व्यवस्था

आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए पूजा पंडालों के पास बाल्टी में पानी और बालू रखने के निर्देश दिए गए। संभव होने पर फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध रखने को भी कहा गया। आयोजकों से अपील की गई कि वे भीड़ नियंत्रण, बिजली सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखें।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, ग्राम प्रधान सरफराज अहमद, संतोष पासवान, चंद्रशेखर, प्रदीप कन्नौजिया, बाबूलाल यादव, विकलेश कुमार, अरुण कुमार, चाची कला चौकी प्रभारी राकेश राय समेत क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सोनभद्र:

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?