सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की सुनवाई थाना प्रभारी रीता यादव की अध्यक्षता में हुई।
कुल 5 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग और संवाद कराया गया। सुनवाई के बाद 2 मामलों में आपसी सहमति से सुलह-समझौता हुआ, जिससे परिवारों में सौहार्द लौटा। शेष 3 मामलों में काउंसलिंग के बाद अगली तिथि दी गई।
महिला थाना प्रभारी रीता यादव द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।









