म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड के आश्रम मोड़ में रविवार को नवरात्रि पर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। पंडित आदित्य नारायण दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराई। यजमान सौरभ राय ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का स्मरण कर कथा सुनी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पहले दिन श्रद्धालुओं में उत्साह रहा और देवी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान अध्यक्ष विशाल अग्रहरि, सौरभ मद्देशिया, दिनेश जायसवाल, रामचंद्र दुबे, प्रीतम सिंह, प्रशांत दुबे, गोलू सिंह, राजेश कुमार, उज्ज्वल राय सहित महिलाएं और अन्य भक्त मौजूद रहे।
वहीं खैराही, रनटोला, रासपहरी, किरवील, कुंडाडीह सहित पूरे म्योरपुर कस्बा और ग्रामीण अंचलों में भी लोगों ने अपने घरों और पूजा पंडालों में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।









