बंदरों का आतंक, अधेड़ पर हमला – जिला अस्पताल में भर्ती, दर्जनों लोगों को काटा
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी दुबे गांव में रविवार को बंदरों के आतंक से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार रामगोपाल दुबे (49) पुत्र स्व. आदित्य प्रसाद द्विवेदी पर सुबह दर्जनों बंदरों ने हमला कर काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर रॉबर्ट्सगंज, लोढ़ी के इमरजेंसी वार्ड-14 में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार ये बंदर अब तक गांव के करीब 40 से 50 लोगों को काट चुके हैं। इसकी सूचना डीएम कार्यालय, पूर्व डीएम, वन विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंदरों को पकड़ने के लिए कोई पहल न होने से बच्चों, बुजुर्गों सहित पूरे गांव में दहशत का माहौल है।









