समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर गरजे एनएचएम संविदा कर्मचारी
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और समान कार्य-समान वेतन व नियमितीकरण की मांग को लेकर हुंकार भरी।
कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान दे रहे हैं, फिर भी उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन-प्रशासन से मांग की गई कि जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए ताकि वे सम्मानजनक परिस्थितियों में सेवा बहाल कर सकें।
संघ ने बताया कि 10 अक्टूबर को भी सीएमओ कार्यालय पर धरना जारी रहेगा। यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी तो सोमवार से लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार और धरना शुरू किया जाएगा।
इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपकर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई।
धरने में प्रमुख रूप से चोपन ब्लॉक से डॉ. हिमांशु, डॉ. नंद कुमार शर्मा, केकराही से डॉ. अभिषेक पांडेय, नितेश साहू, डॉ. राजकुमार, करिश्मा, चतरा से डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. रवि मिश्रा, डॉ. बुबाई जोयारदार, रविकांत रहमान, नगवा से डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. संजय पांडेय, पंकज कुशवाहा, ओम प्रकाश शुक्ला, बृजेश दुबे, सूर्यकांत शुक्ला सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।









