नवीन कुमार
कोन/ सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेरवाडीह में मंगलवार की रात्रि लगभग सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे केवाल निवासी 32 वर्षीय युवक नितेश तिवारी पुत्र ललित तिवारी घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया जिसके सर और आँख में गंभीर चोटे लगी थी और सर से काफी खून निकल रहा था जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों और उसके घरवालों के द्वारा उसे कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत बताया।वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची जहां पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के लिए भेजा वही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि मृतक के पिता ललित तिवारी ने चेरवाडीह निवासी दो लड़कों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है और उनके खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है,पुलिस को दिये तहरीर में ललित तिवारी ने लिखा है कि लगभग 20 दिन पूर्व दोनो लड़कों के द्वारा मेरे इकलौते लड़के के साथ मारपीट की गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी और उन दोनों लड़कों में एक अनुसूचित जाति का लड़का है जिसके द्वारा झूठे केश में फ़साने का धमकी भी दिया गया था। जिसके बाद मंगलवार की रात्रि लगभग सात बजे मेरे नाती उज्ज्वल पांडेय के द्वारा जानकारी मिली कि सड़क किनारे नितेश मामा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हुए है जिसके बाद मौके पर हमलोग पहुंचे तो देखा कि उसके सर और आँख में गंभीर चोट के निशान है जैसे कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया हो और काफी खून निकल रहा था वह हिल डुल नहीं पा रहा था उसने सिर्फ आरोपी लड़के के घर की तरफ इशारा किया जिसके बाद हमलोगों ने उसे कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत बताया।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली वही कुछ लोगो से उनके द्वारा घटना के बारे में पूछताछ भी की गई है, सूत्रों की माने तो नामजद आरोपी दोनों लड़कों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
वही ललित तिवारी ने बताया कि उनके लड़की की शादी आरोपी के पड़ोस में ही चेरवाडीह में हुई है और उनकी नातिन के साथ आरोपी दोनों लड़कों के द्वारा हमेशा ही छेड़छाड़ किया जाता था और कुछ बोलने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जाती थी जिससे हमलोग डरे रहते थे।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी शिव प्रकाश यादव का कहना है कि घटना के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।









