चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए चकरघट्टा थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम ने जमसोद व पथरौल गांव के आसपास के जंगल में कांबिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जंगलों की तलाशी ली और फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था की जानकारी ली गई।

पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। साथ ही, गांवों में चौपाल लगाकर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। ओटीपी, एटीएम पिन साझा न करने, फर्जी बैंक कॉल और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने को कहा गया।
साइबर ठगी होने पर 1930 और आपात स्थिति में डायल-112 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल है और किसी नक्सली गतिविधि की जानकारी नहीं है। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के लिए लगातार गश्त जारी रखने का आश्वासन दिया।









