म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र सरोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दशहरा एवं रामलीला त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूजा पंडालों और जहां भी रामलीला का आयोजन होगा, वहां जाकर निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में रामलीला कमेटी म्योरपुर के अध्यक्ष मोनू जायसवाल, सुजीत अग्रहरि, शुभम, अमित, ग्राम प्रधान (प्रशासक) दिनेश कुमार, उज्ज्वल राय, विशाल अग्रहरि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









