पीएम सूर्य घर योजना एवं फैमिली आईडी की प्रगति मे लाये सुधार: कमिश्नर

IMG 20261006 WA0018
IMG 20261006 WA0018

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की

पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पीएम सूर्य घर योजना को सफल बनाने के लिए व्यपक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिल सके। उक्त निर्देश विंध्याचल मण्डल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को योजना की रूपरेखा तैयार कर बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके।

इसी प्रकार फैमिली आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने फैमिली आईडी की प्रगति में तेजी लाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभान्वित करने तथा उन्हें अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारी नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?