शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से दशहरा पर्व मनाने की अपील:

IMG 20261006 WA0017
IMG 20261006 WA0017

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

दशहरा को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर स्थानीय थाने परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता निरीक्षक रविकांत मिश्रा द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक एवं पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि दशहरा भाईचारे का पर्व है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, बोरे में बालू भर करके, पंडाल के पीछे ड्रम में पानी भरकर के एवं साफ-सफाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार ही बजाई जाए तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। महिलाओं व पुरुषों को आने-जाने के मार्ग अलग-अलग बनाए जाएंगे तथा वालंटियर के रूप में महिला व पुरुष अलग-अलग समिति के लोग रखेंगे
उन्होंने सभी से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पूजा समितियों से मूर्ति विसर्जन मार्ग एवं समय की जानकारी पहले से देने को कहा गया।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, ग्राम प्रधान दिनेश प्रसाद यादव, संजय कुमार गुप्ता , सुरेंद्र पासवान , सरजू यादव, राजू रंजन तिवारी, रवि शंकर जायसवाल, वेद मोहनदास, ब्रह्मचारी ज्वाला प्रसाद, उदय पाल, गरीब पाल, अमर सिंह गोंड, मुन्ना पासवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?