भाजपा की सेवा संकल्प रैली में यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल:अविनाश कुशवाहा

IMG 20261005 WA0011
IMG 20261005 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोडर से दीवार गिरने से दो बाइक क्षतिग्रस्त, जनता मे आक्रोश

डाला/सोनभद्र। राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अविनाश कुशवाहा ने बताया कि डाला रामलीला मैदान, विधानसभा रॉबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान की रैली के दौरान सोमवार को यातायात व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।
बताया गया कि रैली में फूल वर्षा से स्वागत के लिए खनन क्षेत्र से लगभग दो दर्जन से अधिक बुलडोजर/लोडर मंगाए गए थे और इन पर नियम विरुद्ध श्रमिकों को बैठाया गया था।
इस दौरान वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात को वन-वे किए जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे मौजूद थे।
रैली समाप्त होने के बाद वाहनों की आवाजाही के दौरान एक लोडर के पीछे करने पर हाईवे किनारे लगी दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और आम नागरिक बाल-बाल बचे। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

तीन घंटे हाईवे प्रभावित, मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी पर सवाल

रैली के दौरान काफी समय तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल दिखाई नहीं देने की बात भी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े आयोजन और हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा की पूर्व व्यवस्था किस स्तर पर की गई थी।

क्या हाईवे को वन-वे करने की अनुमति थी?

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा में है कि हाईवे पर लगभग तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था बदलने के लिए कोई स्पष्ट प्रशासनिक आदेश मौके पर उपलब्ध नहीं था।
खनन क्षेत्र से बड़ी संख्या में बुलडोजर/लोडर, लेबर को रैली में शामिल किए जाने और उनके हाईवे पर आवागमन के बीच हुई घटना ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि इतने भारी वाहनों के संचालन के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग और सुरक्षा की क्या व्यवस्था निर्धारित की गई थी।
दो बाइक क्षतिग्रस्त होने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि उसी स्थान पर पैदल राहगीर या दोपहिया चालक मौजूद होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। ऐसे में स्थानीय नागरिक अब प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?