एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

IMG 20261005 WA0009
IMG 20261005 WA0009

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कर्मचारियों का 16 से सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को जनपद सोनभद्र में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध दर्ज कराया। संघ का यह विरोध प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत किया गया।
संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 20 सितंबर को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 5 से 11 अक्टूबर तक कर्मचारी कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। इसके बाद 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी शुरू होने पर पहले दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 15 अक्टूबर को सुबह नौ बजे लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 अक्टूबर से ईको गार्डन में भूख हड़ताल तथा प्रदेश में एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाएं स्थगित कर दी जाएंगी।
प्रमुख मांगें- एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का नियमितीकरण- नियमितीकरण तक नौकरी की सुरक्षा और ऑटो रिन्यूअल- लंबित 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक का निस्तारण- 30 लाख रुपये के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का लाभ- पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों का पुन: समायोजन- नियमित भर्तियों में अतिरिक्त अंक व आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट- पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा
सोनभद्र में विरोध दर्ज कराने वालों में अमित शुक्ला, अशोक कौशल, अभिजीत पांडे, वाचस्पति मिश्रा, मयंक पांडे, अशोक सिंह, सुनीता पांडे, इंदु चौबे, प्रिया, शिव शंकर सिंह, राम सिंह, आशीष शुक्ला, लक्ष्मण सिंह चौहान, अंजनी कुमार, सूर्यकांत राव समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?