निविदा से पहले ही करा दिए 7 काम, ₹77 लाख की निविदा पर उठे सवाल

IMG 20261004 WA0003
IMG 20261004 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नगर पंचायत चोपन में निविदा प्रक्रिया पर गंभीर अनियमितता का आरोप

सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन में निविदा जारी होने से पूर्व ही कार्य पूर्ण कराए जाने और निविदा प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार दुबे, निवासी चोपन ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार नगर पंचायत चोपन द्वारा 24 सितंबर को अल्पकालीन निविदा सूचना प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 9 विकास कार्य सम्मिलित हैं। इनकी अनुमानित कुल लागत लगभग ₹77.47 लाख है। निविदा दस्तावेज प्राप्त करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर और निविदा जमा करने की तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। यानी प्रक्रिया अभी पूरी भी नहीं हुई है।
लेकिन गंभीर आरोप यह है कि निविदा प्रकाशित होने से पहले ही सूची में शामिल कई कार्य मौके पर पूर्ण करा दिए गए। स्थलीय फोटो और वीडियो से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि 9 में से लगभग 7 कार्य पहले ही करा दिए गए हैं, जबकि निविदा प्रक्रिया बाद में शुरू की गई।
शिकायतकर्ता ने कई सवाल उठाए हैं: जब निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कार्य पहले कैसे कराए गए? क्या पहले ही ठेकेदार को निर्देश दिए गए थे? यदि कार्य पूर्ण थे तो बाद में निविदा निकालने का औचित्य क्या है? क्या सरकारी धन का भुगतान ऐसे कार्यों के लिए होगा? क्या निविदा केवल कागजी औपचारिकता है?
स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि कुछ कार्य अधिशासी अधिकारी के करीबी लोगों के माध्यम से करा दिए गए। शिकायतकर्ता ने इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?